केंद्र ने कुछ मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हीट स्ट्रोक का खतरा भी रहेगा।बारिश की बेरुखी से तल्ख तेवर अपनाए मौसम आज भी ‘परीक्षा’ लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर में पारे में बढ़ोतरी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
ओलावृष्टि और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस दौरान भी मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहेगा।
प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और पारा लगातार कुलांचे भर रहा है। पिछले एक महीने से बारिश न होने के कारण मैदान के साथ पहाड़ भी तप रहे हैं। ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को प्रदेश में रुड़की सबसे गर्म रहा।अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। साथ ही इसमें रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस कारण दोपहर में अधिकतर सड़कें सूनी नजर आईं।
इससे अधिकतम तापमान में मामूली कमी आ सकती है। इन जिलों के निचले इलाकों में भी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले चार दिन तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना कम है।




