
गैरसैण के भराड़ीसैंण में भू–कानून पर हुई बैठक के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बैठक को राजनीतिक स्टंट बताते हुए सवाल खड़े किए हैं, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इसे विकास विरोधी मानसिकता करार दिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना कैबिनेट के बैठक बुलाना और जिलाधिकारियों को नजरअंदाज करना जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने इसे गैरजरूरी और नियमों के खिलाफ बताया।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने करन माहरा की बातों को हताशा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना सत्र के भराड़ीसैंण में रात बिताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से संवाद किया, मॉर्निंग वॉक के दौरान विकास कार्यों का जायजा लिया और समस्याओं पर चर्चा की। लेकिन कांग्रेस को ये सब नागवार गुजर रहा है।
रिपोर्टर: लक्ष्मण प्रकाश




