
कार्यक्रम का शुभारंभ जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं।
शुक्रवार को एम्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हमारे देश में माताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाता है और हर क्षेत्र में उनका समान अधिकार सुनिश्चित है। यह गर्व की बात है कि आज उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए नेतृत्व कर रही हैं।




