
जिला सहारनपुर के गांव आहलनपुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा ‘बूथ चलो अभियान’ के तहत एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन को गांव-गांव मजबूत करने का संकल्प लिया।
मुख्य मंडल प्रभारी राजेश प्रधान, विधानसभा प्रभारी रवि सहगल, सचिव विजयपाल, सेक्टर अध्यक्ष अनिल, सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र, सेक्टर अध्यक्ष संदीप प्रधान तथा दबेड़ा गांव के बुद्ध अध्यक्ष राहुल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने का दावा किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘बूथ चलो अभियान’ के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को हर गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव-गांव जाकर बसपा अपनी पहचान को और मजबूत करेगी तथा जनता का समर्थन हासिल करेगी।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में सफलता दिलाने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर ओमपाल कश्यप कैमरामैन चतरसेन




