
दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा आज से शुरू होने जा रही है। अब 12-14 घंटे का सफर एक घंटे में पूरे होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
एलाइंस एयर की ओर से आज बृहस्पतिवार से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवाएं शुभारंभ किया।




