उत्तराखंडएक्सक्लूसिव न्यूज़रोजगार समाचार

चंडीगढ़ में हमले के बाद दून में भाजपा कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा

चंडीगढ़ में हमले के बाद दून में भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ में हुई घटना के बाद यहां पुलिस को अलर्ट किया गया।चंडीगढ़ सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा के कार्यालय पर ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। ग्रेनेड हमले का आरोपी गुरतेज सिंह चंडीगढ़ में तीन साल से बाइक राइडर का काम कर रहा था और तब से घर भी नहीं गया। वहीं अमनप्रीत चंडीगढ़ में गाड़ी चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button